तराना | ग्राम रोजगार सहायक संगठन ब्लॉक एक सूत्री मांग नियमितीकरण को लेकर जिला संवर्ग के साथ 15 मई से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल कर रहे है। हड़ताल की वजह से ग्रामीणों को समस्या आ रही है। हड़ताल में समस्त सहायक सचिव व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार चौहान संगठन सचिव पुष्पेंद्रसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। जानकारी मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाटीदार ने दी।