पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटवारों की मांगों पर बनी स्वीकृति

कोटवारों की मांगों पर बनी स्वीकृति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय मजदूर संघ की संबद्ध इकाई कोटवार महासंघ उज्जैन संभाग द्वारा उठाई जा रही सालों पुरानी मांगें जैसे कोटवारों को दी गई भूमि जो कि सेवा भूमि के नाम से है, उसे उनके नाम से स्थाई पट्टा किया जाए। मानदेय कलेक्टर रेट से दिया जाए। जो ड्रेस दी जाती है उसकी राशि नगद दी जाए तथा समय-समय पर दिये जाने वाले भत्ते का लाभ भी दिया जाए। जैसी मांगों को लेकर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान व राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा अधिकांश सहमति दे दी गई है।

इस अवसर पर कर्मकार मंडल आयोग अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा सुल्तान सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में म. प्र. सरकार के राजस्व एवं विज्ञान प्रौघोगिकी मंत्री मा. उमाशंकर गुप्ता के निवास भोपाल में जाकर उनका स्वागत किया गया। उज्जैन संभागीय कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया गया। इसमें रामलाल पंडिया नागदा, तूफान शर्मा तराना, उमराव सिंह भड़सिंबा, राधेश्याम बड़नगर, राधेश्याम सुनेड़ा, गुलमोहम्मद अकोलिया पार, भेरूसिंह भेरूपुरा, प्रहलाद मालवीय बिसलखेड़ी, सिद्ध लाल बड़नगर, गोर्धन सिंह नागदा, बाबूशाह खाचरौद, गंगाराम देपालपुर, फुलसिंह टोंकखुर्द रामसिंह भाटी देवास आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...