पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवेदना निवारण शिविर में 86 आवेदनों में से 17 समस्याओं का किया निराकरण

परिवेदना निवारण शिविर में 86 आवेदनों में से 17 समस्याओं का किया निराकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना | उत्कृष्ट विद्यालय में विभागीय परिवेदना निवारण शिविर में कुल 86 शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को निराकरण करने हेतु आवेदन दिया। जिनका निराकरण विकासखंड के समस्त संकुल प्राचार्य ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी के.सी लावरे के निर्देशन में किया। कुल 86 आवेदनों में से 17 समस्याओं का निराकरण तत्काल किया गया। शेष शिकायतें वरिष्ठ कार्यालय से संबंधित होने के कारण वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की गई। शिविर में उत्कृष्ट तराना, कन्या तराना, कायथा, कनार्दी, कचनारिया, नांदेड़, माकड़ौन, ढाबलाहर्दू तथा कड़ौदिया संकुल के कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर में अशोक गहलोत, डॉ. ईश्वर शर्मा, धीरज मिश्रा, दिग्विजयसिंह चौहान, अभय नागर, शीतल पांडे, विक्रम सिंह बड़ाल, ब्रजराज सिंह राजावत, इंदरसिंह चौहान आिद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...