तराना | काजी चौक निवासी 34 वर्षीय कालू उर्फ संजू पिता कमल वर्मा की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मामले में एसआई एस.के चौहान ने बताया शव को शासकीय अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया। मामले में मर्ग कायम किया गया। डॉ. अजय सालविया ने बताया पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया।