पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी, पंचायतों के काम हो रहे प्रभावित

ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल जारी, पंचायतों के काम हो रहे प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तराना | ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। जनपद के सभी ग्राम रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर जनपद पंचायत प्रांगण में धरने पर बैठे। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष मेहरबानसिंह राठौर द्वारा समर्थन प्रदान किया गया। कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार चौहान, उपाध्यक्ष लोकेंद्रसिंह सचिव पुष्पेंद्र सिंह आदि ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। उन्होंने बताया हमारे आंदोलन पर जाने से पंचायत विभाग के समस्त कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी रामेश्वर पाटीदार ने दी।

खबरें और भी हैं...