तराना | मंगल नाथ मंदिर पर चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन पं. हरिओम उपाध्याय ने परीक्षित राजा का प्रसंग सुनाया। इसमें बताया भागवत कथा का श्रवण करने से मृत्यु का भय दूर हो जाता है। जिसे मृत्यु का भय हो उसे भागवत सुनना चाहिए। कथा के दौरान श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।