पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • तारानगर में 51 किलो फूलों की माला पहना कर किया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत

तारानगर में 51 किलो फूलों की माला पहना कर किया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

रतनगढ़ में मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन में जुटे कांग्रेसजन

रतनगढ़. मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन व नवनिर्वाचित कांग्रेस शहर व देहात ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत सोमवार की रात किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष अरविंद चाकलान व देहात अध्यक्ष भानीराम मेघवाल का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने कहा कि बीजेपी के कुशासन को खत्म करने के लिए सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकजूट हो। पूसाराम गोदारा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार किसान व दलित विरोधी है। पीसीसी सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा और अन्य नेता जाति, धर्म व संप्रदाय के नाम पर वोट मांगेंगे। प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद हुई नवनियुक्तियों से कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। अमरपुरा धाम के महंत सुरेंद्रसिंह, हंसराज पारीक ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पीसीसी सदस्य कल्याणसिंह शेखावत, पंस सदस्य सुरेंद्र हुड्‌डा, रतनलाल मेघवाल, राजकुमार बबेरवाल, मोहनलाल मेघवाल, विकास घोटड़, अजय बणसिया, कुरड़ाराम सिहाग, कालूराम मेघवाल, मुरलीधर प्रजापत, केसुसिंह राठौड़, महावीरसिंह, हेमाराम कालेर, कुनणाराम बिडासरा, रामेश्वर सींवर, कृष्णगोपाल मेघवाल, रामप्रजापत भाकर, तिलोक बिस्सू, हीरालाल, परमाराम कुल्हड़िया, डूंगरराम खिलेरी, रक्षपाल नायक, रामकिशन भंवरिया, श्रवणसिंह पुरोहित, रणजीत सेहला, सरपंच मुबारिक खान, सज्जन बाटड़, भंवरलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...