अटैची चुराते पकड़े थे, पुलिस को सौंपा
तारानगर | रोडवेज के परिचालक ने बस में चोरी की नियत से यात्रियों के सामान से छेड़छाड़ करने वाले चार जनों को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चारों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रोडवेज बस के परिचालक ने सूचना दी कि इस्लाम पुत्र मो. मतबूल निवासी इस्लामबाद, ताहिर पुत्र सागीर निवासी धमेड़ा अड्डा, उम्मेद पुत्र हबीम निवासी अरोली, अकिल पुत्र इस्माइल निवासी पूछेजा (यूपी) ने यात्रियों के समान को चोरी की नियत से छेड़छाड़ की। उक्त चारों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने सभी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।