तारानगर | फर्जी टीसी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। अरमान हुसैन पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी विज्ञान नगर, कोटा को आसल खेड़ी सरपंच को फर्जी टीसी देने के आरोप में चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद चूरू के जेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी ने बताया कि वह बाजार से टीसी पैड खरीदकर लाता था।