चूरू. गढ़ के आगे अातिशबाजी करते कांग्रेसी।
भास्कर न्यूज | चूरू
कर्नाटक में शक्ति परीक्षण में भाजपा की हार व कांग्रेस गठबंधन की जीत गढ़ के आगे लोकतंत्र और संविधान की जीत पर कांग्रेस ने शनिवार को आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पीसीसी सदस्य रियाजत अली खान ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को खत्म करने का काम किया हैं, लेकिन संविधान की असीम शक्तियों और सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की तानाशाही और अलोकतांत्रिक तरीकों से सरकार बनाने के इरादों पर पानी फेर दिया हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने इसे भ्रष्ट तंत्र पर संविधान की जीत बताया। विधानसभा कॉर्डिनेटर जमील चौहान, राधेश्याम चोटिया, पूर्व नगर अध्यक्ष लालचंद सैनी, हुसैन सैय्यद, उमाशंकर शर्मा, चांद मो. छिंपा, रामनिवास सारण, महेंद्र सिहाग, परमेंद्र सिहाग, हेमंत सिहाग, विकास मील, रफीक चौहान, रतनलाल जांगिड़, मुबारिक भाटी,आबिद मोयल, आरिफ पिथिसर, राजेंद्र कल्ला, विश्वनाथ सैनी, इक़बाल रुकनखानी, लीलाधर चुलेट, शंकर डाबला, वसीम चौहान, दिलीप सिंधी, राकेश सिंगोदिया, राकेश खीचड़, आमिर खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इधर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाऊस के आगे भी आतिशबाजी की गई। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अबरार खान के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो. हुसैन निर्वाण, पृथ्वीसिंह राठौड़, रामेश्वर प्रजापति, किशनाराम बाबल, कृष्ण कुमार सुंडा, अशोक पंवार, अनीस खान मौजूद थे।
रतनगढ़ | कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद शनिवार को लोकतंत्र की जीत पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी मनाई तथा पटाखें चलाए। कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा के नेतृत्व में प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, कांग्रेस नेता संदीप भार्गव, अशोक शर्मा, मघाराम किलका, पूर्व सरपंच कानाराम, ख्यालीराम पारीक सहित कई कार्यकर्ता धन्वंतरि नगर में एकत्रित हुए तथा खुशी का इजहार किया।
तारानगर | कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी व जेडीएस द्वारा गठबंधन की सरकार बनाने पर गढ़ के आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी व अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व विधायक डॉ. चंद्रशेखर बैद ने बताया कि कर्नाटक में लोकतंत्र व पार्टी के कुशल नेतृत्व की जीत हुई।
तारानगर. पार्टी की जीत पर आतिशबाजी करते कार्यकर्ता।