पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तारानगर में मारपीट के परस्पर मामले दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | दहेज की बात को लेकर ससुराल व पीहर पक्ष के बीच हुई मारपीट को लेकर थाने में परस्पर मामले दर्ज हुए। जगदीश पुत्र बुधराम धाणक निवासी मालिया, नोहर ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार को उसकी भतीजी पूनम ने अपने ससुराल बनियाल से फोन पर सूचना दी कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट कर रहे है। जिस पर वह राकेश, सुभाष निवासी झारिया और हड़मान, राजबाला निवासी मालिया गाड़ी लेकर आए। उन्होंने भतीजी के ससुराल पक्ष के लोगों से समझाईश की, तो मदनलाल, मोहरसिंह, रामसिंह, कृष्णा और सुरेश ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनकी बाइक छीन ली। उधर घटना को लेकर शनिवार सुबह मोहरसिंह पुत्र अर्जुनराम निवासी बनियाला ने रिपोर्ट दी कि राजु देवी, मोहरी, विमला, हनुमान, जगदीश, मोहनलाल, राजेश निवासी मालिया, नोहर उनके गांव आए और उसके व उसकी प|ी सिलोचना के साथ मारपीट की। उसके बाद आरोपी 20 हजार रुपए व सोने के जेवरात छीनकर ले गए।

खबरें और भी हैं...