पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अखिल भारतीय कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. नहर पर बन रही डिग्गीयों को लेकर ज्ञापन देते कांग्रेसजन।

तारानगर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सहारण के नेतृत्व में आईजीएनपी के एक्सईएन को ज्ञापन देकर धीरवास माईनर पर बन रही डिग्गियों की पाइप लाइन सही स्थानों पर डलवाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि माईनर पर डाली जा रही पाइप लाइन नक्शे के अनुसार नहीं डाली जा रही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। बिछाई गई लाइन को उठाकर दूसरे स्थान पर डाला जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में श्योकरण, रोहिताश, जगदीश, धोलाराम, सोहनलाल, धर्मपाल, भंवरलाल, अमीलाल, मदनलाल, रणवीर, आशीष दाधीच, अफजल तेली, भगतसिंह भाकर, संतोष पांडिया, लीलाधर जोशी, पवन योगी, जगदीश शामिल थे।

खबरें और भी हैं...