ब्रह्मनगर में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने को लेकर रविवार रात थाने में छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार शैलेश पुत्र शिवकुमार शर्मा निवासी ब्रह्मनगर ने रिपोर्ट दी कि जमीन को लेकर उनकी रंजिश चल रही है। वह रविवार दोपहर को गांव की चौपाल से जा रहा था। जमीन विवाद को लेकर गांव के ही हीरालाल, उसकी प|ी संतोष, कृष्ण, देवेंद्र, सोनू उर्फ सुनीता, बलवीर ब्राह्मण ने लाठी, डंडे व जेळियां से उसके साथ मारपीट की।