तारानगर. एसडीएम कोर्ट के आगे धरने पर बैठे किसान।
तारानगर | राजस्थान किसान यूनियन की ओर से एसडीएम कोर्ट के आगे नहर की मांगों पर चल रहा किसानों का धरना 807वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने चौधरी कुंभाराम नहर के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने, काटे गए रकबे व वंचित गांवों को नहर में शामिल करने, किसानों को फसल बीमा क्लेम पूरा व समय पर दिलाने, आवारा पशुओं की सरकारी खर्चे पर व्यवस्था कर किसानों की खेती बचाने सहित मांगों को लेकर धरना जारी रखा। प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार सारण ने कहा कि रैयाटूंडा में हुए आंदोलन में अधिकारियों से की गई वार्ता को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर रामनिवास खीचड़, पटेल पूनिया, भोजराज महला, चिमननाथ सिद्ध, भंवर सिद्ध, अमीलाल व नरेंद्र मौजूद थे।