पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • तारानगर में 150 से अधिक शिक्षकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

तारानगर में 150 से अधिक शिक्षकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | शांति देवी कंदोई बालिका राउमा स्कूल में सर्व शिक्षा अभियान की ओर से कक्षा एक से पांच तक के अध्यापकों का छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन बीईईओ बाबूलाल बुनकर, एबीईईओ देवकीनंदन शर्मा, सर्व शिक्षा अभियान के विजय पूनिया ने किया। शिविर प्रभारी करणीदान चारण ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय आवासीय शिविर में ब्लॉक के 150 से अधिक शिक्षक भाग ले रहे हैं, जिसमें एसआईक्यूई और सीसीई की बारीकियों को विस्तार से समझाया जाएगा। शिक्षकों को बेहतर शिक्षण व उन्नत परिणाम के गुर भी बताए जाएंगे। महेंद्र एचरा, अशोक शर्मा, प्रधानाचार्य पालाराम जिंदल, भगवती वर्मा, रामफल लेगा ने संबोधित किया। इस मौके पर हर्षवर्द्धनसिंह राठौड़, राकेश खीचड़, समुंद्रसिंह, प्रदीप, कमल, नरेश, पृथ्वीराज आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...