पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की ओर से सोमवार को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत मांगों को लेकर कर्मचारियों ने पंचायत समिति के आगे राहगीरों को शर्बत पिलाया। कर्मचारियों ने बताया कि अल्पवेतन भोगी कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें कैडर स्ट्रेंथ रिव्यू करने, लिपिक भर्ती 2013 के शेष पदों पर भर्ती करने, गृह जिलों में स्थानांतरण करवाने, मंत्रालयिक कर्मचारियों को बीडीओ के 25 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति देने, टंकण परीक्षा में छूट देने, पदनाम बदलने, विशेष भत्ता सहित मांगों को लेकर लोगों को भीषण गर्मी में शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर भगवानाराम, रीड़मल, नरेंद्र बलौदा, नरसिंह, तुलसीराम जोशी, किशन नैण, महेंद्र भांभू, किशन सुंडा आदि मौजूद थे।
बीदासर | महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के आह्वान पर एसएसआर व कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को कार्य बहिष्कार कर पंचायत समिति के आगे धरना दिया गया। नरेगा संविदा कार्मिक संघ तहसील अध्यक्ष छोटूराम केवटिया ने बताया के राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्तियां नहीं देकर कार्मिकों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार की दोहरी नीति के कारण एक साथ संविदा पर लगे कार्मिक में से आधे कार्मिक स्थायी हो चुके है, जबकि अभी भी अलपमानदेय पर काम कर रहे है। कार्मिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही मांगें नहीं मानी, तो आंदोलन अनिश्चितकालीन तक जारी रखा जाएगा। इस दौरान कमलकिशोर सोनी, विनोद प्रजापत, खेताराम, बनवारी, अर्जूनराम, गणेश जांगिड़, श्रवण चौधरी, पवन वर्मा, गणेश जाखड़, प्रभुसिंह आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के तीनों संवर्ग के विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी ने सरकार के साथ 24 जून 2017 को हुए लिखित समझौतों में बनी सहमति के सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आदेश जारी नहीं किए जाने पर पंचायतीराज सेवा परिषद के अधिकारियों ने तीन दिवस अवकाश रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ ने दिया धरना
सुजानगढ़ | महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ की ओर से जिला स्तर पर 30 अप्रैल से दिए जा रहे धरने के समर्थन में सोमवार को तहसील स्तर पर भी धरना देकर प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक स्तर पर कार्मिकों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना दिया। कार्मिकों ने बताया कि संघ की ओर से कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 व पंचायती राज अधीनस्थ भर्ती 2013 के संपूर्ण पदों पर भर्ती पूरी होने तक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश जारी रखा जाएगा। धरने पर ब्लाॅक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, बीरबलराम, नारायण राम, सरोजबाला, भरतदान, मदनलाल, नर्मदा, प्रमोद डूडी आदि बैठे।
सादुलपुर | पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन व महानरेगा संविदा कार्मिक संघ उपशाखा की ओर से राहगीरों को शर्बत व ठंडा जल पिलाया गया। राजेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में संजय कुमार, जगदीश दायमा, रमेश कुमार, सुमनलता, सरोज ने शर्बत पिलाई।
सुजानगढ़. महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ धरने पर नारेबाजी करते हुए।