तारानगर | कस्बे के वार्ड 16 से बुधवार रात को घर के आगे खड़ी कैंपर चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रघुवीरसिंह पुत्र निहालसिंह स्वामी निवासी वार्ड 16 ने रिपोर्ट दी कि 16 मई को रात्रि 12 बजे बोलेरो कैंपर गाड़ी को घर के आगे बने होटल के टिन शैड में खड़ी कर सो गए। सुबह संभाला तो गाड़ी नहीं मिली।