आसलखेड़ी सरपंच को फर्जी टीसी देने के आरोपी सरगना का भालेरी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर चूरू जेल से गिरफ्तार किया है।आरोपी को चूरू के जेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल किया। आसलखेड़ी गांव के भगवानसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सरपंच रंजना कंवर ने फर्जी टीसी पेश कर चुनाव लड़ा है। जिसके आरोप में पुलिस ने अरमान हुसैन पुत्र अब्दुल वाहिद पठान निवासी विज्ञान नगर, कोटा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान के थानों में फर्जी टीसी देने के मामले भी दर्ज हैं।