पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गांव सोमासी में खेत केे कुंड में डूबने से किसान की मौत

गांव सोमासी में खेत केे कुंड में डूबने से किसान की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भालेरी थाना के गांव सोमासी में बुधवार रात को 50 वर्षीय व्यक्ति की कुंड में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कुमेरसिंह राजपूत निवासी सोमासी ने रिपोर्ट दी कि 16 मई को उसके चाचा इंद्रसिंह पुत्र मंगेज सिंह (50) खेत में खाद छिड़कने गए थे। इस दौरान कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से वे अंदर गिर गए, जिससे उनकी पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। कुंड में झांकने पर उनकी लाश तैरती दिखाई दी। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना गुरूवार सुबह भालेरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर चूरू के डीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कुंड में गिरने से लड़की की मृत्यु : सादुलपुर | थाना में कुंड में युवती के गिरने पर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि विजयसिंह पुत्र पालाराम नायक निवासी लूदी खूबा ने रिपोर्ट दी कि बुधवार को दिन में 2 बजे उसकी पुत्री सुनीता (18) कुंड से पानी निकाल रही थी, तब पैर फिसलने से वह अंदर गिर गई और पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।

खबरें और भी हैं...