पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रेवासी गांव में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग

रेवासी गांव में आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | रेवासी गांव के लोगों ने बुधवार को तहसीलदार राजेंद्रसिंह को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर गांव के आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि गांव के आम रास्ते पर कुछ लोगों ने दीवार निकालकर अतिक्रमण कर लिया है। ग्रामीणों ने पंचायत कर अतिक्रमण करने वालों को समझाईश भी की, मगर उन्होंने पक्की दीवार बना ली। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दीवार हटवाकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमरसिंह, महेंद्रसिंह, चेतराम, श्रवण कुमार, मोहनलाल, बनवारीलाल, अरूण शर्मा, ओमप्रकाश शामिल थे।

खबरें और भी हैं...