तारानगर. बैठक में चर्चा करते माकपा के पदाधिकारी।
भास्कर न्यूज | तारानगर
किसान मजदूर भवन में रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की बैठक यादवराम कस्वा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार की किसान व जनविरोधी नीतियों को कोसा गया तथा आगामी चुनाव को लेकर 19 जून को कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया तथा पार्टी की ओर से 23 मई को जयपुर में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाले जाने वाले पोल खोल-हल्ला बोल आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में जयपुर पहुंचकर आमजन की आवाज को मजबूत बनाने की बात कही। जिला सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने में विफल रही है। प्रदेश का प्रत्येक वर्ग इस समय असंतुष्ट होकर आंदोलन की राह पर है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस मौके पर तहसील प्रभारी मालचंद बागोरिया, किसान सभा जिलाध्यक्ष इंद्रसिंह पूनिया, आदराम कस्वा, चिमनाराम पांडर, उमराव सिंह, पूर्णाराम सरावग, दाताराम भाकर, हरलाल गोदारा, च्यानणमल सहारण, श्योचंद गेट, रामलाल जोगी, अतुल वर्मा मौजूद थे।