तारानगर | वार्ड आठ स्थित किशनगिरी बगीची में रविवार को आर्य समाज की ओर से सर्वकल्याण यज्ञ किया गया। आचार्य रणजीत ने यज्ञ में विधिवत पूजा अर्चना करवाकर यज्ञ के महत्व की जानकारी दी। आचार्य ने कहा कि यज्ञ से संसार से सभी प्राणियों का कल्याण संभव है। यज्ञ के प्रभाव से पर्यावरण शुद्ध होता है। वहीं इससे मनुष्य के नैतिक व आत्मिक बल में वृद्धि होती है। इस मौके पर किस्तूरचन्द, आनंद आर्य, जयप्रकश स्वामी, नरेंद्र स्वामी, रामकरण प्रजापत, मोहनलाल, श्याम बाबू स्वामी आदि उपस्थित थे।