पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कब्जा करने की नियत से खेत में घुसकर दंपती से मारपीट का केस दर्ज

कब्जा करने की नियत से खेत में घुसकर दंपती से मारपीट का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | थाने में शनिवार रात को खेत पर कब्जा करने की नियत से घुसने व दंपती से मारपीट करने के आरोप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार हीरालाल पुत्र शेराराम ब्राह्मण निवासी ब्रह्मनगर ने रिपोर्ट दी कि शनिवार दोपहर को वह प|ी संतोष के साथ खेत संभालने गया हुआ था। इस दौरान भगवती प्रसाद, पुरुषोत्तम, पिसरान, महेश चंद्र, अनिल, शलेष, शिवकुमार, कपिल, योगेश, श्रीराम जाति ब्राह्मण, मानसिंह व रतनसिंह जाति राजपूत निवासीगण ब्रह्मनगर उसके खेत में कब्जा करने की नियत से ट्रैक्टर लेकर घुस गए। आरोपियों ने उसके साथ फावड़े के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। प|ी व भतीजे बीरबल के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी प|ी के कान के बाले भी निकालकर ले गए।

खबरें और भी हैं...