तारानगर | प्लॉट में कचरा डालने पर उलाहना देने गए व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार धर्मपाल जोगी निवासी भनीण ने रिपोर्ट दी कि बांय सडक़ पर उसका प्लॉट है। शनिवार को संभालने गया तो वहां पर पड़ौसी अमरसिंह नाथ व उसके परिवार ने वहां पर कचरा डाल रखा था। उलाहना देने गया तो अमरसिंह, उसकी प|ी सुमन, उसकी मां विजयलक्ष्मी ने एकराय होकर उसके भूखंड में घुसकर नाजायज रूप से मारपीट की। आरोपी उसके चोले की जेब से झपटी मारकर 37 हजार रुपए निकालकर ले गया।