पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आयु में छूट व एसएसआर भर्ती में पात्रता देने की मांग को लेकर नरेगा कार्मिकों का धरना

आयु में छूट व एसएसआर भर्ती में पात्रता देने की मांग को लेकर नरेगा कार्मिकों का धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर एक मई से चल रहे कलमबंद असहयोग आंदोलन के 18वें दिन शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर में स्थित अटल सेवा केंद्र के बाहर धरना दिया गया।

संघ शाखा अध्यक्ष प्रभुसिंह राठौड़ ने बताया कि एक मई से लगातार धरना जिला स्तर पर चल रहा है, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने के कारण आंदोलन को उग्र करते हुए सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया है। कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 व एसएसआर भर्ती को पुन: शुरू करवाने की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक आंदोलनरत है। संघ प्रवक्ता मनोज चारण ने बताया कि नरेगा संविदा कार्मिकों के इस आंदोलन को समर्थन देते हुए शुक्रवार से पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने भी मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर नरेगा योजना के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सरकार की हठधर्मिता के चलते नरेगा संविदा कार्मिक, जो अल्पवेतन के बाद भी नरेगा योजना के परिचालन में अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हैं तथा नरेगा योजना का कुशल संचालन करते हैं, लेकिन फिर भी सरकार द्वारा नरेगा संविदा कार्मिकों के हितों से कुठाराघात किया जा रहा है। नरेगा संविदा कार्मिकों के पक्ष में आज आंदोलन स्थल पर ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, तहसील कार्यकारिणी के श्यामसुंदर भोजक, गौरव कालेर, हरलाल ढ़ाका, हिम्मतसिंह, पवनकुमार, रोहित ने उपस्थित होकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर नरेगा संविदा कार्मिक संघ के नंदनसिंह, ओमप्रकाश, लक्ष्मीनारायण, चंदा जाट, संपत सिंह, गजेंद्रसिंह, मनफूलराम मौजूद थे।

रतनगढ़। एसडीएम ऑफिस में मांगों को लेकर ज्ञापन देते मंत्रालय कर्मचारी।

तारानगर में

तारानगर. पंचायत समिति के आगे सात सूत्री मांगों को लेकर नरेगाकर्मियों की ओर से दिया जा रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। नरेगाकर्मियों ने सामूहिक अवकाश रखकर कार्य बहिष्कार किया व धरना दिया तथा बीडीओ डॉ. मदनलाल बैरवा को सीएम के नाम भी दिया। ज्ञापन में लिपिक भर्ती 2013 में शेष बचे पदों पर रोस्टर प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने, नरेगा कर्मियों को आयु में छूट देने, सहायक कर्मचारियों का सीधा समायोजन करने की मांग की गई। धरने पर अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, जगदीश प्रसाद, अमरसिंह, शिवभगवान शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष महला, विकास वर्मा, रेणु कंवर, बलवंत सिंह, राकेश बेनीवाल, मनोज स्वामी आदि बैठे।

भास्कर न्यूज | रतनगढ़

तारानगर. मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते नरेगाकर्मी।

तारानगर. पंचायत समिति के आगे सात सूत्री मांगों को लेकर नरेगाकर्मियों की ओर से दिया जा रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। नरेगाकर्मियों ने सामूहिक अवकाश रखकर कार्य बहिष्कार किया व धरना दिया तथा बीडीओ डॉ. मदनलाल बैरवा को सीएम के नाम भी दिया। ज्ञापन में लिपिक भर्ती 2013 में शेष बचे पदों पर रोस्टर प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने, नरेगा कर्मियों को आयु में छूट देने, सहायक कर्मचारियों का सीधा समायोजन करने की मांग की गई। धरने पर अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, जगदीश प्रसाद, अमरसिंह, शिवभगवान शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष महला, विकास वर्मा, रेणु कंवर, बलवंत सिंह, राकेश बेनीवाल, मनोज स्वामी आदि बैठे।

खबरें और भी हैं...