गांव मेघसर में संचालित शराब ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी छीनने को लेकर थाने में शुक्रवार को नौ नामजद सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र रतनलाल मेघवाल निवासी खेमाणा, राजगढ़ ने रिपोर्ट दी कि वह मेघसर गांव के शराब के ठेके पर नौकरी करता है। वह शुक्रवार सुबह जयवीर पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कैलाश के साथ गाड़ी लेकर दो लाख पांच हजार रुपए का चालान जमा करवाने तारानगर जा रहे थे। भामरा-मेघसर नहर पुलिया के पास घात लगाकर बैठे पप्पूसिंह पुत्र जीवणसिंह, जितेंद्र व गणपत सिंह पुत्र पप्पूसिंह निवासी मेघसर, उम्मेदसिंह व महिपाल सिंह पुत्र भंवरसिंह, धोलूसिंह पुत्र राजूसिंह निवासी नेठवा, दिनेश चारण निवासी लखाउ, सतवीरसिंह, मांगीलाल निवासी झांझनी व 15-20 अन्य लोगों ने उसे गाड़ी से नीचे पटक लिया और मारपीट करने लगे। पप्पूसिंह ने जान से मारने की नियत से लोहे की पाइप से चोट मारी और मारपीट की। उसके बाद महिपाल व पप्पूसिंह गाड़ी में रखे दो लाख पांच हजार रुपए निकाल कर ले गए।