पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • रमजान में बिजली कटौती बंद करने की मांग, ज्ञापन दिया

रमजान में बिजली कटौती बंद करने की मांग, ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. एसडीएम के रीडर को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसजन।

भास्कर न्यूज | तारानगर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम इंद्राजसिंह को ज्ञापन देकर रमजान माह में बिजली कटौती बंद करने पेयजल सप्लाई सुचारू रखने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गर्मी के मौसम में रोजे रखने वाले लोगों को बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा पेयजल किल्लत के कारण भी परेशानी उठानी पड़ती है। ज्ञापन में रमजान के दौरान बिजली कटौती बंद करवाने व पेयजल सप्लाई सुचारू बनाए रखने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में तारानगर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण सहारण, भगतसिंह भाकर, आशीष दाधीच, अफजल तैली, संतोष पांडिया, मनोज व्यास, आरता कुमार, जगदीश भार्गव, कुंदन सैनी, मानसिंह, रामस्वरूप झाझडिय़ा, बाबु खां जोईया, सुरेंद्र महला, महबूब खां हसल आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...