पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • जल स्वालम्बन अभियान में बनाए कुंड हो रहे हैं नकारा

जल स्वालम्बन अभियान में बनाए कुंड हो रहे हैं नकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | तहसील कार्यालय में पिछले दो दिनों से पेयजल किल्लत के के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय में ग्रामीण इलाकों से राजस्व कार्य करवाने आने वाले ग्रामीण बुधवार को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। तहसील परिसर में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत दो कुंड हाल ही में बनाए गए थे, लेकिन कुंडों में पानी नहीं होने के चलते उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सरकार के जल स्वावलंबन अभियान की खुलकर धज्जियां उड़ रही है। लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए कुंड पानी नहीं होने के कारण नकारा हो रहे है। तहसील कार्यालय में बड़ी तादात में आने वाले ग्रामीणों व आस-पास के व्यापारियों को पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बुधवार को तहसील के हालात यह थे कि वहां पर भामाशाहों व दानदाताओं द्वारा बनाई गई टंकी व वाटर कूलर में भी पानी नहीं था। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ा या फिर अन्य स्थानों पर जाकर प्यास बुझानी पड़ी।

खबरें और भी हैं...