नरेगा कर्मियों ने आयु सीमा में छूट देने व बोनस अंक देने की मांग का ज्ञापन दिया
तारानगर. सात सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपते नरेगा कर्मी।
भास्कर न्यूज | तारानगर
महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंचायत समिति के आगे दिया जा रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। नरेगा कर्मियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर बीडीओ डॉ. मदनलाल बैरवा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि पंचायतीराज विभाग की ओर से 2013 में एलडीसी व एसएसआर की भर्ती निकाली गई थी, जिसके बोनस विवाद को कोर्ट ने संविदा कर्मियों के पक्ष में दिया है। संविदा कर्मियों ने सरकार से शेष पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग सरकार से की है। इसके अलावा ज्ञापन में लिपिक भर्ती में रोस्टर प्रणाली के तहत प्रकिया शुरू करने, नरेगा कर्मियों को आयु सीमा में छूट देने, कंप्यूटर कोर्स की मान्यता आज तक मान्य करने, नरेगा कर्मियों को भर्ती में शामिल करने, सहायक कर्मचारियों का सीधा समायोजन करने, बोनस अंक जारी कर नियमित करने की मांग सरकार से की गई है। इस दौरान अनिल कुमार, कृष्ण कुमार, जगदीश प्रसाद, अमरसिंह, शिवभगवान शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष महला, विकास, रेणु, बलवंत सिंह, राकेश, मनोज आदि मौजूद थे।