पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • कालवास के प्रभु को 43 साल और भानीसरिया की अंजना को 50 साल बाद मिला भूमि का हक

कालवास के प्रभु को 43 साल और भानीसरिया की अंजना को 50 साल बाद मिला भूमि का हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालवास गांव के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। एसडीएम इंद्राज सिंह की अध्यक्षता में लगे शिविर में लंबित राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया गया। गांव के प्रभुराम पुत्र कुरड़ाराम जाट के खातेदारी भूमि में नाम अशुद्धि होने के कारण उसे किसी भी प्रकार का खातेदारी हक नहीं मिल पा रहा था। जिसके लिए वह खातेदारी और केसीसी के लिए दर-दर भटक रहा था। प्रभुराम ने शिविर में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर नाम शुद्धिकरण की मांग की।

प्रभुराम ने बताया कि 43 वर्षों से उसके खाते में उसका नाम भूराराम चला आ रहा है। शिविर में एसडीएम इंद्राजसिंह, तहसीलदार राजेंद्र सिंह शेखावत ने मौके पर ही पटवारी, गिरदावर से जांच करवाई। उसके बाद प्रार्थी को मौके पर ही नाम शुद्धिकरण कर खातेदारी का हक दिया गया। इस मौके पर कानूनगो भागीरथ कांगड़ा, गिरदावर पवन स्वामी, इंद्रचंद सैनी, महावीर गोस्वामी, गणेश शर्मा, लीलाधर, रीडर नंदलाल यादव, पटवारी दिनेश स्वामी आदि मौजूद थे।

तारानगर. शिविर में राजस्व प्रकरणों के निस्तारण को लेकर उमड़े ग्रामीण।

गौरीसर में 19 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया

रतनगढ़. ग्राम पंचायत गौरीसर में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर लगाया गया। एसडीएम संजू पारीक ने बताया कि 19 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील कार्यालय कार्यालय के 52 नामांतरण, एक खाता दुरुस्ती, नौ खाता विभाजन, चार सीमा ज्ञान के आवेदन, चार सीमा ज्ञान, 42 राजस्व नकल, 63 अन्य प्रकरणों सहित 175 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

साालासर. गावं भानीसरिया में लगे शिविर में अंजना कंवर प|ी लादूसिंह गांव लोणा को 50 वर्ष बाद अपने आवासीय भूमि का 246 वर्ग गज का पट्‌टा प्रदान किया गया। इस दौरान उप प्रधान दीवानसिंह, ग्रामसेवक रामानंद फुलवाडि़या, सरपंच रेखा कंवर, गिरदावर रामकुमार, पटवारी विकास जांगिड़ आदि उपस्थित थे।

आज न्याय आपके द्वार अभियान के लगेंगे 7 शिविर : चूरू | जिले में 30 जून तक संचालित राजस्व लोक अदालत ( न्याय आपके द्वार अभियान) के तहत गुरूवार को जिले में 7 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व शिविर लगेंगे। अभियान के नोडल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को ग्राम पंचायत बालरासर आथूणा (चूरू), रंगाईसर (सरदारशहर), कनवारी (रतनगढ़), मूंदडा (सुजानगढ़), बाढ़सर (बीदासर), खुड़ी (राजगढ़) एवं ग्राम पंचायत बुचावास (तारानगर) में राजस्व शिविर होंगे।

खबरें और भी हैं...