कचरा पात्र रखवाने की मांग
तारानगर | भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला प्रवक्ता अशोक जांगिड़ ने बुधवार को नगर पालिका ईओ को ज्ञापन देकर वार्ड में कचरा पात्र रखवाने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किय गया है कि वार्ड दो के विश्वकर्मा अतिथि गृह के पास और गली मोहल्ले में लोग कचरा सडक़ पर डाला जा रहा है, जो आमजन के लिए परेशानी का कारण भी बन रहा है। ज्ञापन में चिन्हित स्थानों पर कचरा पात्र रखवाने की मांग की गई है।