पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत में गुटबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | मंगलवार को कांग्रेस नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के स्वागत कार्यक्रम में गुटबाजी नजर आई, जो पूरे दिन राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। हाल में ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दो ब्लॉक अध्यक्षों का चयन किया गया था, जिनका मंगलवार को ओसवाल पंचायत भवन में स्वागत किया गया। पार्टी के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. चंद्रशेखर बैद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवभगवान जोशी, राजेंद्र सहारण, च्यानण गोदारा, उपप्रधान हुकमीचंद पडि़हार, जयपाल धुंआ, नरेंद्र दूत, थानाराम, फुलाराम दनेवा, याकूब व अमीचंद आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...