तरनतारन | थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप में 2 व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पट्टी में गुरप्रताप सिंह मुख्य अध्यापक श्री गुरू गोबिंद सिंह सरकारी हाई स्कूल कैरों ने शिकायत दर्ज कार्रवाई कि मनजीत सिंह व गुरनाम सिंह वासी कैरों ने स्कूल की जमीन में गत रात्रि रात समय ट्रैक्टर की सहायता से कब्जा करने की कोशिश की है। जांच अधिकारी एसआई गुलजार सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपरांत उक्त व्यक्तियों खिलाफ विभिन्न धारा तहत केस दर्ज कर लिया गया है।