तरनतारन | पंजाब सरकार व पावर मैनेजमेंट द्वारा बिजली कर्मचारियों की वाजिब मांगों के प्रति अपनाए जा रहे अड़ियल रवैये के खिलाफ बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब द्वारा अगले तीखे संघर्ष की योजना के लिए 19 मई शनिवार को देश भगत हाल जालंधर में सुबह 11 बजे की जा रही राज्य स्तरीय कन्वेंशन की जा रही है। इसकी तैयारियां से संबंधी स्थानीय सर्किल कार्यालय में राज्य नेता मंगल सिंह ठरु की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें बड़ी गिनती में महिला कर्मचारियों ने एटक जत्थेबंदी की नेता बलजिंदर कौर की अगुवाई में शमूलियत की। इस मौके एकत्रित कर्मचारियों को संबोधन करते हुए राज्य नेता गुरप्रीत सिंह गंडीविंड ने पावर मैनेजमेंट द्वारा समझौता कर उससे भागने के आरोप लगाते हुए कहा कि मैनेजमेंट ने 30 अप्रैल तक 23 वर्षीय स्केल लागू करने समेत कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर सहमती प्रगट की थी लेकिन अब मैनेजमेंट टालमटोल की नीति पर चलकर जत्थेबंदियों को संघर्षों के राह पर चलने के लिए मजबूर कर रही है। गंडीविंड ने कहा कि कल की कन्वेंशन में अगले तीखे संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। इस मौके पर राजबीर सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखदेव कुमार, गुरबिंदर सिंह ढिल्लों, सुखदेव कुमार, राकेश कुमार, हरजीत सिंह, आदि मौजूद थे।