पिछले दिनों खेमकरण में प्रेमी युगल हुसनप्रीत सिंह और रमनदीप कौर की हत्या के मामले में जस्सा सिंह के परिवार का साथ उनके सीरी (नौकर) रमेश कुमार राजू ने भी दिया था। यह खुलासा गिरफ्तार किए आरोपियों ने पूछताछ में हुआ है। इसके बाद खेमकरण पुलिस ने होशियारपुर से रमेश कुमार राजू को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि किसान जस्सा सिंह की लड़की रमनदीप कौर का पड़ोस रहते हुसनप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध था। उक्त प्रेमी जोड़े के एक ही बिरादरी से संबंधित होने के बावजूद जस्सा सिंह का परिवार इसके खिलाफ था। रविवार की शाम को हवेली जा रहे युवक हुसनप्रीत सिंह को उसकी प्रेमिका रमनदीप कौर के पिता जस्सा सिंह ने अपने भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को जस्सा सिंह, उसके भाई हरपाल सिंह, प|ी मनजीत कौर और भाभी मनप्रीत कौर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि पांचवें आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ घुल्ला पुत्र बोहड़ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। तफ्तीश दौरान घुल्ला नाबालिग निकला। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर होशियारपुर स्थित बाल सुधार घर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान जस्सा सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत कौर, मनप्रीत कौर ने खुलासा किया कि इस हत्या कांड में उनके सीरी रमेश कुमार राजू निवासी होशियारपुर का भी हाथ था। खेमकरण के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी रमेश कुमार राजू को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी आरोपियों को वीरवार को पट्टी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जस्सा सिंह, हरपाल सिंह, मनजीत कौर, मनप्रीत कौर व रमेश कुमार राजू को जेल भेज दिया है।
नशीली गोलियां सहित व्यक्ति काबू
भास्कर न्यूज | तरनतारन
थाना खेमकरण की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित टी-प्वाइंट गांव रत्तोके नजदीक गश्त कर रहे थे। जिस दौरान उन्होंने संदेह के अाधार पर साजन सिंह निवासी खेमकरण को काबू कर उनके पास से 1090 नशीली गोलियां बरामद की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
मच्छरों को मारने के लिए फोगिंग मशीन से किया दवाई का छिड़काव
भास्कर न्यूज | पट्टी
नगर कौंसिल पट्टी की ओर से ईओ अनिल कुमार चोपड़ा की अगुवाई में सेनेटरी इंस्पेक्टर लखबीर सिंह शहीद व उनकी टीम की ओर से शहर में मच्छरों को खत्म करने के लिए फोगिंग मशीनों द्वारा दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है। इस संबंधी सेनेटरी इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा हर रोज शहर की दो अलग-अलग वार्डों में फोगिंग की जा रही है ताकि मच्छरों की भरमार को खत्म किया जा सके व लोग बीमारियों से बचे रहे। इस मौके पर सोनू, शंकर शर्मा व मोनू आदि मौजूद थे।
मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
भास्कर न्यूज | तरनतारन
थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी तरनतारन में विशाल निवासी दीप एवेन्यू तरनतारन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपना मोटरसाइकिल नंबर पीबी 46 यू 8907 को सत्कार पैलेस के बाहर खड़ा कर लाईफ फिटनेस क्लब के अंदर चला गया था। जब कुछ समय बाद बाहर आया तो देखा कि उसका मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था। जिस की काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।