थाना सदर पट्टी की पुलिस ने बहू को दहेज के लिए तंग परेशान करने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में थाना सदर पट्टी में हरविंदर कौर पुत्री बगीचा सिंह निवासी गांव तूत ने शिकायत दर्ज करवाई कि वर्ष 2015 में उसकी शादी जसपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के साथ हुई थी और शादी के कुछ समय बाद हरजिंदर कौर प|ी बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, जगविंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी रटौल उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। उसका पति जसपाल सिंह व दूसरे सदस्य विदेश (अमरीका) चले गए हैं। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपरांत उक्त व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।