अंबेडकर दिवस पर निकाली मोटरसाइकिल रैली
बहुजन समाज पार्टी अंबेडकर की ओर से डॉ.. बाबा भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस पर जन चेतना मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। गुरु अर्जुन देव गेट तरनतारन से आरंभ यह रैली शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई स्थानीय बोहड़ी चौक स्थित डा. अंबेडकर की मूर्ति के पास पहुंचकर संपन्न हुई।
इस मौके पर एकत्रित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष देवी दास नाहर ने कहा कि डा. अंबेडकर ने 40 साल का लंबा संघर्ष कर दलितों को बहुत बड़े-बड़े अधिकार दिलाए हैं लेकिन दलित समुदाय उनका नाम तो लेते हैं लेकिन उनके मिशन पर चलते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने दलित समाज के लिए जो कुछ भी किया है उसमें उन्होंने अपने जीवन के अहम पल संघर्ष में बिता कर उन्हें यह संविधान में अधिकार दिलाए हैं। लेकिन दिन ब दिन सरकार द्वारा दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। नाहर ने कहा कि सरकारें अपनी मनमर्जी से दलितों के लिए बनाए गए कानूनों को कमजोर कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने अधिकारों की प्राप्ति व बाबा साहिब द्वारा तय किए गए मिशन को पूरा करने के लिए दलित समाज को आगे आना होगा। इस मौके पर पूर्ण शेख, तीर्थ पधरी, जतिंदर पन्नू, लखविंदर लक्खा, गुरदियाल सिंह ददेहर, शिंदर सिंह, र| सिंह, गुरचरन सिंह आदि मौजूद थे।
जागरुकता
बहुजन समाज पार्टी अंबेडकर ने मनाया बाबा साहेब का जन्मदिन, लोगों को किया जागरूक
बोहड़ी वाला चौक में जन चेतना रैली को संबोधित करते पार्टी अध्यक्ष देवी दास नाहर।