‘बिना पक्षपात से गांवों में बनाए जा रहे है शौचालय’
तरनतारन | सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मुहिम के तहत पंजाब सरकार द्वारा बिना किसी पक्षपात के गांवों में जरूरतमंद लोगों के घरों में शौचालय बनाने का कार्य प्रशंसनीय है व आने वाले दिनों में जिले के प्रत्येक गांव के घर में शौचालय का निर्माण होगा। इन विचारों का प्रकटावा एनएसयूआई के जिला महासचिव डा. जज कोट ने बातचीत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि हलका विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री की दूरदर्शी सोच के चलते तरनतारन शहर का सर्वपक्षीय विकास हो रहा है। इसके अलावा कैप्टन सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि से जो स्मार्ट स्कूल खोलने का ऐलान किया गया है उससे जरूरतमंद व शिक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थी बढ़िया व प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगें व राज्य का भविष्य रोशन होगा।