पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे पर पीने के पानी और शौचालयों का बुरा हाल, यात्री तंग

रेलवे पर पीने के पानी और शौचालयों का बुरा हाल, यात्री तंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत के प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वारा गांधी जंयती पर पूरे भारत में स्वच्छ भारत अभियान को बड़े स्तर पर शुरू किया गया था लेकिन यह अभियान अब केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है। जिसकी ताजा मिसाल उस समय देखने को मिली जब तरनतारन के रेलवे स्टेशन पर पीने वाले पानी की स्लैब में जमी पड़ी काई व शौचालयों में सफाई ना होने के कारण यात्री परेशान होते हुए दिखाई दिए।

इस संबंधी यात्री गुरसेवक सिंह, हरचरन कंबोज, दिलावर सिंह, हरिप्रकाश, देवी कुमारी, शारदा रानी, सरोज बाला आदि ने बताया कि गर्मियों के मौसम में स्टेशन पर पीने वाला पानी भी गर्म है और शौचालयों में गंदगी जमी पड़ी है, जिससे वह बहुत परेशान हैं।

उन्होंने रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पीने वाली पानी की मशीन को चालू कर यात्रियों व छोटे बच्चों को ठंडे जल की सुविधा मुहैया करवाई जाए। साथ ही शौचालयों की ठीक तरह से सफाई करवाई जाए ताकि यात्रियों को मुश्किल का सामना न करना पड़े।

तरनतारन के रेलवे स्टेशन पर पीने वाले पानी की स्लैब में सफाई ना होने के कारण जमी पड़ी काई व पानी पी रहा एक छोटा बच्चा और युवक।

स्टेशन पर बंद पडे़ पंखे। गर्मी के मौसम में पंखें बंद रहने से वहां बैठने पर भी यात्रियों को कोई राहत नहीं मिलती।

स्टेशन मास्टर उच्चाधिकारियों को करवाए अवगत : भार्गव

युवा समाज सेवी सुखदेव भार्गव ने कहा कि गर्मी का मौसम चल रहा है व रेलवे विभाग को चाहिए कि स्टेशन पर पीने के लिए ठंडे जल की मशीन चालू करवाई जाए। स्टेशन मास्टर से अपील की कि वह इसके लिए लिखित रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएं।

स्टेशन पर सफाई नहीं होने के कारण गंदगी से भरे पड़े शौचालय।

गर्मी के मौसम में भी बंद पड़े रहते हैं पंखे

रेलवे स्टेशन में गाड़ी के इंतजार में बैठने वाले यात्री पंखे न चलने के कारण पसीने से भीग जाते हैं। इस संबंधी दोपहर करीब 1 बजे तरनतारन से अमृतसर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर लगे पंखें हर रोज बंद रहते हैं जिसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा।

‘पानी की मशीनें जल्द ठीक करवाई जाएंगी’

यात्रियों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए रेलवे विभाग पूरी तरह से वचनबद्घ है। जल्द ही पीने वाले पानी की मशीन को ठीक करवाया जाएगा और शौचालयों की सफाई को लेकर कर्मचारियों को आदेश दिए जाएंगे। संजीत कुमार, स्टेशन मास्टर

खबरें और भी हैं...