पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनवाड़ी वर्करों ने दिया धरना

आंगनवाड़ी वर्करों ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय भिखीविंड में ब्लाक अध्यक्ष राजबीर कौर की अध्यक्षता में धरना दिया। जिसमें विशेष रूप से जिला अध्यक्ष अनूप कौर, जिला महासचिव बेअंत कौर ढोटियां और रजवंत कौर जोड़ा शामिल हुईं। अनूप कौर ने कहा कि 8 ब्लॉकों का भत्ता पिछले 6 महीने से नहीं दिया गया है।

इसके अलावा न ही फ्लेक्सी फंड और न ही सेंटरों का किराया दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पंजाब को मांग पत्र देने के लिए 28 मई को फतेहगढ़ साहिब से वर्करों का एक पैदल मार्च शुरू होकर 30 मई को चंडीगढ़ पहुंचेगा जहां पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को मांग पत्र दिया जाएगा। न्होंने कहा कि 27 अप्रैल को जिला सेक्रेटरी बेअंत कौर को घेर कर जान से मारने की धमकियां देने के संबंध में वह उच्च अधिकारियों को मिल चुके हैं लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने एक सप्ताह के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की तो एसएसपी तरनतारन कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर बलविंदर कौर खालड़ा, परमजीत कौर बलेहर, मनजिंदर कौर, चरनजीत कौर आदि मौजूद थे।

सीडीपीओ दफ्तर के सामने दिए धरना के दौरान रोष प्रदर्शन करती आंगनवाड़ी वर्कर।

खबरें और भी हैं...