तरनतारन| श्री ब्राह्मण प्रतिनिधी सभा की ओर से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वरिष्ठ एडवोकेट आदेश अग्निहोत्री को सभा का जिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस मौके पर सभा के चेयरमैन डा. नरेश शारदा, अध्यक्ष डा. पवन कुमार मुरादपुरीया, महासचिव अवतार शर्मा, सरपरस्त दिलबाग राय, रमेश कुमार रामपुरिया, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, तिलक राज, कैशियर राजन जोशी, सुखविंदर सिंह, सुभाष चंदर बाठ, नरेश कुमार, स्वतंत्र कुमार, बूटा राम, जतिंदर कुमार,परमजीत पुंज, धीरज कुमार आदि ने मीटिंग दौरान प्रस्ताव पारित किया, जिसे सभी सदस्यों की सहमति से पास कर दिया गया।