माझा पब्लिक स्कूल में बच्चों का टीकाकरण करवाया गया जिसमें बच्चों के माता-पिता ने बढ़ चढ़ कर मुहिम में हिस्सा लिया और अपने बच्चों को मीजल्स व रुबेला के टीके लगवाए। सिविल अस्पताल तरनतारन से आई डाक्टरों की माहिर टीम में शामिल डाॅ. कीर्ति, एसएमओ डा. निर्मल सिंह, डाॅक्टर नीरज गुप्ता आदि की निगरानी में बच्चों को टीके लगाए गए। प्रिंसिपल डाॅ. रमन दुआ ने बच्चों के माता-पिता को इस टीकाकरण लिए उत्साहित किया और कहा कि यह टीकाकरण बच्चों को कई बीमारियों से बचाता है, इसलिए हर बच्चों को यह टीका जरूर लगवाना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य राजबीर सिंह संधेवालिया भी उपस्थित थे।
बच्चों काे टीके लगाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।