पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम मोदी इन घटनाओं पर अब चुप क्यों : ‘आप’

पीएम मोदी इन घटनाओं पर अब चुप क्यों : ‘आप’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहे रेप और महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी की तरफ से शांतमयी तरीके से कैंडल मार्च निकाला गया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। माझा जोन के प्रधान कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पिछले दिनो हुई घटनाएं चिंता का विषय हैं और इन घटनाओं पर केंद्र सरकार की चुप्पी बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री की मौत पर दस मिनट में ट्विट करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बच्चियों से हुई अति निंदनीय घटनाओं पर मूकदर्शक बने हुए हैं। शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक 17 साल की लड़की से भाजपा विधायक की ओर से अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप करना और उलटा पीड़ित के पिता को पुलिस हिरासत में बुरी तरह मारा गया कि उसने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं जम्मू में कठुआ में सात साल की बच्ची आसिफा से मंदिर जैसी पवित्र जगह पर बेआबरू करके मार दिया गया। इस मामले में भाजपा समर्थित पीडीपी सरकार का नाकारात्मक रवैया अपनाकर मामले को दबाने में लगी हुई है। अफसोस है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इस घटना पर दो शब्द बोलने का भी वक्त नहीं है।

जिला प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा के नेता और वर्कर इन शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा का चेहरा अब सामने आ रहा है, लोगों को इसका जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, नेशनल कौंसिल मैंबर हरिंदर सिंह, अशोक तलवाड़, प्रगट सिंह चौगांव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...