पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले दिन हुई 12 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

पहले दिन हुई 12 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हलका विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री और डीसी प्रदीप कुमार सभ्रवाल की ओर से मंगलवार को तरनतारन की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवा दी गई है। खरीद के पहले दिन मंगलवार को तरनतारन जिले की 56 अनाज मंडियों में 12 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके अलावा तरनतारन की अनाज मंडी में पनसप द्वारा पहली खरीद की गई है व खरीद शुरू होने से पहले आढ़तियों द्वारा डीसी सभ्रवाल, विधायक अग्निहोत्री व पनसप के अधिकारियों का मुंह मीठा करवाया गया। तरनतारन की अनाज मंडी में मंगलवार को 1538 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। जिसमें से सरकारी खरीद 1533 मीट्रिक टन व प्राइवेट खरीद 5 मीट्रिक टन रही। इस बार सरकार की ओर से एक क्विंटल गेहूं का दाम 1735 निर्धारित किया गया है।

इस बाबत विधायक डाॅ. धर्मवीर अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लेबर, कार्टेज व ट्रांसपोर्ट के मुकम्मल प्रबंध करने के अलावा ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा खरीद की गई फसल की मंडियों में लिफ्टिंग करने की आज्ञा भी दे दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि मापदंडों के अनुसार 12 फीसदी से अधिक नमी की मात्रा वाली गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी व किसान अपनी फसल का सुखा की ही लाए।

तरनतारन की अनाज मंडी में सरकारी खरीद शुरू करवाते विधायक डाॅ. धर्मवीर अग्निहोत्री, डीसी प्रदीप कुमार सभ्रवाल और अन्य।

6 लाख 81 हजार 162 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का रखा लक्ष्य

जिला मंडी अधिकारी पाल सिंह ने बताया कि पिछले साल जिले में 6 लाख 19 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी जबकि इस बार किसानों की फसल अच्छी होने पर उन्हें आशा है कि पिछले साल के आंकड़ों को भी पार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार 6 लाख 81 हजार 162 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

72 घंटों में होगी अदायगी: कंट्रोलर लखविंदर सिंह

खुराक व सिविल सप्लाई कंट्रोलर लखविंदर सिंह ने बताया कि खरीद के दौरान मंडियों में बारदाने व लिफ्टिंग की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल की अदायगी 72 घंटों के भीतर की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए एएफएसओ व फूड सप्लाई इंस्पेक्टर की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

खरीद प्रबंधों को लेकर 5 सेक्रेटरीज की लगी ड्यूटी

जिले की अनाज मंडियों में जहां किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई मुश्किल पेश न आने देने संबंधी मुकम्मल प्रबंध कर लिए गए हैं वहीं मंडियों में खरीद के प्रबंधों को लेकर 5 सेक्रेटरीज की ड्यूटी लगा दी गई ताकि फसल की नापतोल के समय कोई धोखाधड़ी न हो सके।

खबरें और भी हैं...