पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, बेटा हुआ फरार

हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, बेटा हुआ फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने एक महिला को हेरोइन सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जबकि उसका लड़का मोटरसाइकिल पर फरार होने में कायमाब हो गया । एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि एएसआई नरेश कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे व उन्होंने पुल नहर भुल्लर के नजदीक एक मोटरसाइकिल सवार को आते हुए देखा जो कि पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया और मोटरसाइकिल को रोक कर वापिस लोटने लगा। उसकी जेब से एक देसी पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद गिर गए। पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ी गई महिला के कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उक्त महिला की पहचान रेखा शर्मा प|ी कुलदीप शर्मा निवासी मल्लियां खुर्द के रूप में हुई है जबकि फरार हुए लड़के की पहचान सूरज शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा के रूप मे हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...