पंजाब सरकार की ओर किसानों की फसल खरीद ली है लेकिन खरीद एजेंसियों द्वारा मंडी में से गेहूं लिफ्टिंग नहीं की जा रही है। इससे आढ़ती व पल्लेदार परेशान हो रहे हैं। इन शब्दों का प्रकटावा कांग्रेस के जिला महासचिव मंगलदास मुनीम ने किया।
उन्होंने कहा कि तरनतारन की अनाज मंडी में सरकार द्वारा खरीदी गई गेहूं को सरकारी एजेंसियां उठा नहीं रही हैं। जिससे आढ़तियों की दुकानों के बाहर बोरियों के बड़े-बड़े अंबार लगे हुए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुरमिंदर सिंह रटौल ने बताया कि ठेकेदार इन बोरियों को उठाने के लिए 2 से 3 रुपए लेते हैं, पनसप द्वारा खरीदी बोरियों के भंडार उनकी दुकान के बाहर लगे हुए हैं जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि अनाज मंडी से इन बोरियों को जल्द से जल्द उठाया जाए। इस मौके पर आढ़ती व पल्लेदार बड़ी संख्या में मौजूद थे।
मंडी में पड़ी बोरियों संबंधी जानकारी देते गुरमिंदर सिंह रटौल, मंगलदास अौर अन्य।