चोहला साहिब | संप्रदाय कार सेवा संत बाबा तारा सिंह सिंह जी सरहाली साहिब के प्रबंधों अधीन चलाया जा रहा गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज सरहाली तरनतारन प्रत्येक क्षेत्र में शिखरों को छूह रहा है। यह कालेज सरपरस्त संत बाबा सुक्खा सिंह व संत बाबा हाकम सिंह की अगुवाई में नए मील पत्थर स्थापित कर रहा है। कालेज के प्रिसिंपल सुमी अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए परिणामों में कालेज की एमए पंजाबी समेस्टर पहला की छात्रा संदीप कौर ने यूनिवर्सिटी में मैरिट स्थान हासिल किया है व एमकाम समेस्टर तीसरा की रविंदर कौर ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। इसी तरह अन्य विद्यार्थियों ने जिले में बढ़िया पोजिशनें हासिल की है। इस मौके अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की गई। इस अवसर पर कालेज का समूह स्टाफ मौजूद था।