ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म, केस दर्ज
थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने बहू के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ससुर पर केस दर्ज किया है। एसपी (डी) तिलक राज ने बताया कि थाना सिटी पट्टी में गांव उबोके की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी सास किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। वह घर में थी। तब उसका ससुर सरदूला सिंह उसको जबरदस्ती कमरे में ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वह इस संबंधी किसी को कुछ न बताए। एएसआई करमजीत कौर ने केस दर्ज कर लिया है।