थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाली एक महिला को काबू किया है। थाना सिटी के हवलदार महल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित हरी राम सैलर चौक के नजदीक गश्त कर रहे थे, जिस दौरान उन्होंने संदेह के आधार पर सर्बजीत कौर वासी तरनतारन को काबू किया और महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसके पास से 15 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।