पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्ति किए गिरफ्तार

10 ग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्ति किए गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना वैरोवाल और थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना वैरोवाल के एसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पुल नहर नागोके घराट नजदीक गश्त कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने संदेह के आधार पर मंगल सिंह निवासी अमृतसर को काबू कर उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी प्रकार थाना सदर तरनतारन के एएसआई बलदेव सिंह पुल नहर सेखफत्ता नजदीक गश्त कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने हैप्पी वासी अमृतसर को काबू कर उनके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एकट के तहत केस दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...